ग्वालियर में नगर निगम कराएगा सामूहिक विवाह और निकाह, जरूरतमंद लोग 10 जनवरी तक यहां करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
ग्वालियर में नगर निगम कराएगा सामूहिक विवाह और निकाह, जरूरतमंद लोग 10 जनवरी तक यहां करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

देव श्रीमाली, GWALIOR. नगर निगम ग्वालियर मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह करवाएगी। यह कार्यक्रम 26 जनवरी 2023 को होगा। सम्मेलन में विवाह कराने के लिए 10 जनवरी 2023 तक रजिस्ट्रेशन कराये जा सकते हैं। इसके लिए लोग अपने समीप के नगर निगम के कार्यालयों में आवश्यक दस्तावेज जमा कर पंजीयन करा सकते हैं।



नगर निगम आयुक्त ने कहा— फ्री होंगे सभी आयोजन



नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के लोग नगर निगम से संपर्क कर गरीब कन्याओं के विवाह करवा सकते हैं। विवाह एवं निकाह संस्कार पूरी तरह से निशुल्क होंगे। शादी करवाने वाली लड़की की उम्र 18 वर्ष व लड़के की उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। लड़की मप्र के की मूल निवासी हो। इसके साथ ही लड़की का बैंक खाता नंबर, लड़का और लड़की के फोटो, आधार नंबर, समग्र परिवार आईडी, मप्र का मूल निवासी प्रमाण आवेदन के साथ लगाने जरूरी है।

 

 



ये भी पढ़ें...






पूरे राज्य में सामूहिक विवाह की तारीखें तय  



मप्र सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह की तारीख तय कर दी है। यह विवाह आयोजन 26 जनवरी 2023, 21 फरवरी 2023 एवं 9 मार्च 2023 को आयोजित होंगे। अन्य जगह के लोग भी अपनी नगर निगम, नगर पालिका,नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों में जाकर कार्यक्रम की जानकारी ले सकते हैं। 


नगर निगम ग्वालियर MP News Municipal Corporation Gwalior नगर निगम द्वारा आयोजित विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना nagar nigam conduct marriage ग्वालियर नगर निगम सामूहिक विवाह एमपी न्यूज CM Kanyadan Marriage and Nikah Scheme Gwalior nagar nigam mass marriages